झारखंड में यहां वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहा था ओझा, अब पहले उसे ही लगवानी पड़ेगी वैक्सीन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: गुमला के बसिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रविन्द्र कुमार गुप्ता ने गुरुवार को तेतरा गांव जाकर झाड़ फूंक करने वाले एक ओझा को वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने को लेकर फटकार लगाई है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा उनके द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने की शिकायत मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने ओझा को वैक्सीन लगवाने को बोला है।

बताया जा रहा है की पहले उसे वैक्सीन लगवाया जायेगा जिससे वो वैक्सीन को लेकर किसी तरह की कोई अफवाह न फैलाये।

उल्लेखनीय है कि गुप्ता को यह सूचना मिली थी कि तेतरा गांव में झाड़फूंक व हड्डी जोड़ने का काम करने वाला एक ओझा टीकाकरण को लेकर अफवाह फैला रहा है।

इस सूचना पर वे तेतरा गांव पहुंचे और उक्त ओझा से एक बांड भी भरवाया।

गुप्ता ने सभी प्रखंडवासियों को वैक्सीन टीकाकरण को लेकर किसी भी प्रकार के अफवाह के चक्कर में नहीं पड़ने और वैक्सीन लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है। वैक्सीन रोगों से लड़ने की आंतरिक शक्ति प्रदान करता है।

Share This Article