Latest NewsUncategorizedपुलिस कांस्टेबल संग फरार हुईं ASI मैडम, चुनावी ड्यूटी के बाद से...

पुलिस कांस्टेबल संग फरार हुईं ASI मैडम, चुनावी ड्यूटी के बाद से नहीं लौटे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Gwalior Constable Missing : ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ एक महिला ASI और पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) अचानक से लापता हो गए हैं।

दोनों 7 मई को मतदान के लिए अपने-अपने घर से निकले थे। दोनों मतदान कराने के बाद से अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे। दोनों के फोन भी बंद बताए जा रहे हैं।

जब परिजनों ने ऑफिस में पता किया तो सामने आया कि वे ऑफिस आए ही नहीं। अब IG अरविंद कुमार सक्सेना ने दोनों को सस्पेंड कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया।

दोनों एक साथ ही कहीं चले गए’

महिला एएसआई के परिवार वालों ने IG को बताया कि उनकी बेटी का ऑफिस के ही एक कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उन्हें शक है कि दोनों एक साथ ही कहीं चले गए हैं और शादी कर ली है।

इस बीच, जानकारी मिली है कि दोनों ने दिल्ली में आर्य समाज रीति-रिवाजों से शादी कर ली है। वहीं, महिला ASI के परिवार ने गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।

इस बारे में ग्वालियर रेंज के IG अरविंद कुमार सक्सेना ने बताया कि 7 मई को लोकसभा चुनाव में मतदान था और कार्यालय में पदस्थ महिला ASI निशा जैन और कांस्टेबल अखंड यादव की इसमें ड्यूटी लगी थी।

मतदान के बाद 8 मई को दोनों अपने घरों से निकले, लेकिन ड्यूटी पर नहीं आए। फिर 9 मई को भी Join Duty नहीं की। इस कारण दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

कर ली आर्य समाज पद्धति से शादी

IG ने आगे कहा कि इसी दौरान ASI निशा जैन की मां ने बताया कि गायब बेटी और कांस्टेबल अखंड यादव (Constable Akhand Yadav) शादी करने का इरादा रखते थे। चूंकि दोनों अविवाहित हैं और व्यस्क हैं और उन्हें अधिकार भी है। अब 13 मई को दोनों ने सूचित किया है कि दिल्ली में आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली है।

इधर महिला ASI की मां ने कंपू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब वे आएं और अपने जो भी विवाह संबंधी दस्तावेज हैं, वे सामने रखें। जिसका थाना स्तर पर ही निराकरण हो जाएगा। उन्हें निलंबित इसलिए किया गया है क्योंकि वे बिना सूचना दिए गायब हैं।

spot_img

Latest articles

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे राजस्थान, शेयर किया अजमेर पहुंचने का अनुभव

राजस्थान : बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव सोमवार देर रात राजस्थान के...

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

खबरें और भी हैं...