
हजारीबाग : हिंदू नववर्ष के स्वागत में हर घर भगवा अभियान चलेगा। मंगलवार को ये बातें विजय शंखनाद एनजीओ के अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने कहीं। वे इंद्रलोक टॉवर मॉल में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च 2026, गुरुवार) विक्रम संवत 2083, शक संवत 1947 को है। उस दिन चैत्र नवरात्रि प्रारंभ (कलश स्थापना) है।
इस पावन दिवस पर हिंदू नववर्ष के स्वागत में हर घर भगवा अभियान चलाया जाएगा। वहीं, शाम को सूर्य मंदिर (खजांची तालाब) भारत माता आरती और दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। 27 मार्च को रामनवमी के दिन श्री हनुमान बाल रूप सज्जा शोभायात्रा सूर्य मंदिर से निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि हजारीबाग रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने की मांग के लिए महाअभियान जारी रहेगा। सबसे पहले विजय शंखनाद टीम ने 27 मार्च 2022 को प्रेस वार्ता और 28 मार्च 2022 को हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय को ज्ञापन देकर इसकी मांग की थी, यह अभियान पिछले 04 वर्षों से स्टीकर, सोशल मीडिया, हैशटैग, जनसंपर्क से जारी है। सभी रामनवमी प्रेमियों से आग्रह है कि पुस्तक प्रकाशन के लिए दस्तावेज संग्रह में सहयोग करें।

विजय शंखनाद दो पुस्तकें प्रकाशन की तैयारी कर रहा है। The legacy of Hazaribag Ramnavmi (coffee table book), Historical Legacy, Cultural milieu, Socio-Economic significance, A Platform for Revival of Spiritual Nationalism.
और दूसरी पुस्तक जिसका शीर्षक – “हजारीबाग की रामनवमी— हिंदू संस्कृति का गौरव महोत्सव”, ये पुस्तकें शहर की अनूठी रामनवमी संस्कृति और परंपराओं का दस्तावेजीकरण करेंगी। जिसके लेखक डॉ हितेनद्र अनुपम सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय और दो सह-लेखक डॉ अमरदीप यादव और बुद्ध प्रिय मौर्या (इतिहास विभाग शोधार्थी) है।
विजयादशमी को संस्था का सेवा शिविर/चिकित्सा शिविर इन्द्रलोक टॉवर मॉल के नीचे सक्रिय रहेगी तथा मंगला, नवमी, विजयादशमी और एकादशी शोभायात्रा समापन तक सक्रिय भूमिका में रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान बुद्ध प्रिय, मौर्य आदित्य, सूरज अग्रवाल, अजीत गुप्ता, अनिल सिंह, भारत देशम अग्रवाल, राजन चौधरी, मुरारी यादव, पंकज मेहता, मनीष नाग, सुबोध सिंह, ओंकार रॉय भट्ट और रवि सोनी मौजूद रहे।
