JSSC में इंटर लेवल प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JSSC started, apply here :सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC ने झारखंड इंटरमीडएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 (JILC 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Online आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2024 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2024 तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष
और अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

० आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले JSSC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
० इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
० आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें।
० अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
० अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
० सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें।

Share This Article