हजारीबाग में मोबाइल चोरी के मामले में 9 गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: शहर के अलग-अलग इलाकों में झपट्टा मारकर मोबाइल उड़ाने वाले नौ आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनके पास से पेलावल पुलिस ने 31 मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य कटकमसांडी बाजार, छड़वा बाजार, कटकमदाग बाजार हजारीबाग झील परिसर समेत चौक चौराहों पर राहगीरों से मोबाइल झपट लेते थे।

साथ ही बाजार में सामान खरीदने वाले लोगों के साथ बड़ी चालाकी से मोबाइल ले लेते थे। पीड़ित लोगों की शिकायत पर पेलावल पुलिस ने अभियान चलाकर गिरफ्तार की।

पुलिस कप्तान चौथे मनोज रतन ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपितों में मोहम्मद इसराइल उर्फ राजन रोमी कटकमसांडी, शाहनवाज अंसारी पेलावल, आसिफ अंसारी रोमी कटकमसांडी, शाहिद अफरीदी पेलावल कटकमसांडी, अली रजा रोमी, मुकेश यादव जोरदाग, अभिषेक कुमार चीची कला चुरचू, आर्यन सोनी कुम्हार टोली हजारीबाग, मोहम्मद नौशाद कटकमदाग हजारीबाग शामिल हैं।

छापेमारी दल में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक पेलावल, पेलावल ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, निरंजन सिंह, मनोज राणा, अलाउद्दीन, सुरेंद्र सिंह के साथ कई पुलिस के जवान शामिल थे।

Share This Article