हजारीबाग : आज मिलनी थी बेल, लेकिन एक दिन पहले हो गई बीमारी से मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बेल मिलने से एक दिन पूर्व ही बंदी ने बीमारी (Disease) से दम तोड़ दिया। लोकनायक जय प्रकाश (Jai Prakash) केंद्रीय कारा के बंदी की मौत बीमारी की वजह से मौत (Death) हो गयी।

वह शिवपुरी (Shivpuri) के रहने वाले थे। उनका नाम शिव कुमार पुरियार (76) था। पांच माह पूर्व मुहर से जुड़े एक मामले में उन्हें जेल भेजा गया था।

जेल के मेडिकल वार्ड में रखा गया

सूचना के अनुसार उन्हें पांच दिन पूर्व पेट में दर्द (Stomach Ache) उठा। जेल के मेडिकल वार्ड (Medical Ward) में रखा गया। बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन उन्होंने दम तोड़ दिया।

उनके छोटे पुत्र कृष्ण पुरियार ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना दी गयी कि उनके पिता का निधन हो गया। उन्होंने जेल (Jail) प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी मढ़े।

उन्होंने कहा कि समय से इलाज हो जाता तो उनके पिता की जान बच सकती थी। पुत्र ने बताया कि गुरुवार को उनको बेल मिलने वाली थी। लेकिन एक दिन पहले ही दुनिया से छोड़ गए।

काराधीक्षक ने चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने बताया कि मरीज के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गयी। जेल प्रशासन (Prison Administration) ने उनकी तबीयत बिगड़ने के साथ ही उनपर ध्यान दिया।

जेल में इलाज शुरू करवा दिया गया था। इधर उनका शव HMCH में रखा गया था। परिजन भी देर शाम तक अस्पताल परिसर में पहुंचे हुए थे।

Share This Article