हजारीबाग में फिर हुआ केरोसिन विस्फ़ोट, एक महिला घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: किरासन तेल जलाने के क्रम में हुए विस्फोट की एक और घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हूटपा पंचायत के तरवा गांव की महिला मैनवा देवी (42) झुलस गई।

जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे एंबुलेंस के माध्यम से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया, जहां उसका इलाज प्रारंभ कर दिया गया है।

किरासन तेल विस्फोट मामले के करीब एक दर्जन मामले प्रकाश में आए हैं। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

हालांकि एक-दो को छोड़कर शेष सभी का इलाज पूरा हो चुका है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और मैनवा देवी के उचित इलाज की व्यवस्था की।

इधर घायल महिला के पति कृष्णा यादव ने कहा कि लाइन कटने के बाद लैंप में केरोसिन डालकर महिला ने जैसे ही जलाने का प्रयास किया इसी क्रम में यह विस्फोट हो गया और महिला बुरी तरह झुलस गई है।

ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने केरोसिन तेल को वापस लेने का दावा किया, लेकिन अभी भी कई पंचायतों के टोला में इस बाबत जानकारी नहीं है। मजबूरन लोग घायल हो रहे हैं।

Share This Article