बड़ी मात्रा में अफीम, गांजा और डोडा को पुलिस ने किया जब्त, एक तस्कर अरेस्ट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Drugs Smuggler: रविवार को चौपारण पुलिस (Chauparan Police) ने थाना प्रभारी दीपक सिंह की अगुवायी में भारी मात्रा मे अफीम, डोडा, गांजा और कथा जब्त किया है।

एक तस्कर को Arrest कर लिया गया। दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र में 2 व्यक्ति बाइक से अफीम (Opium) एवं डोडा लेकर बिहार जाने वाले हैं।

अनुमडल पुलिस पदाधिकारी, बरही सुरजीत कुमार और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में ए छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में बरही DSP सुरजीत कुमार, दीपक कुमार सिंह थाना प्रभारी, सुबीन्द्र पुअनि दिव्य प्रकाश, पुअनि निलेश कुमार रंजन सहित चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।

छापेमारी टीम ने चोरदाहा चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान (Checking Campaign) चलाया। Bike से अफीम और डोडा ले जा रहे रामवृक्ष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बिहार के गया जिला का रहने वाला है। एक Plastic की बोरी में पिसा हुआ करीब 39 किग्राम डोडा, जबकि डिक्की से करीब 2.9 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

मोहन गंझू के घर पर छापेमारी में

प्लास्टिक बाल्टी (Plastic Bucket) में रखा 8 किलोग्राम एवं स्टील केन में रखा 3 किलो 100 ग्राम, कुल 11 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद किया गया। 4 प्लास्टिक बोरा में बांधकर रखा करीब 26 किलो खड़ा डोडा, एक झोला और 2 प्लास्टिक के बोरा में रखा आठ किलो 250 ग्राम गांजा जबकि 2 प्लास्टिक के बोरा में कुल 28 किलोग्राम कथा बरामद हुआ।

Share This Article