बोरवेल गाड़ी ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Road Accident :बड़कागांव से हजारीबाग जाने वाली मुख्य मार्ग स्थित 13 माईल TP चार के समीप हजारीबाग से बड़कागांव आ रही बोरवेल गाड़ी (Borewell Cart) ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और चालक की मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान शिवाडीह निवासी तिलेश्वर महतो के 40 वर्षीय पुत्र कीर्तन प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों (Angry Villagers) ने तेरह माईल के पास सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।

वहीं घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में बोरवेल गाड़ी के मालिक के बीच मुआवजा देने की बात पर सहमति बनी।

वहीं पूर्व विधायक लोकनाथ महतो (Loknath Mahato) ने बताया कि बोरवेल मालिक ने मृतक के परिवार को 8 लाख की राशि का चेक दिया है। तत्पश्चात सड़क जाम को हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

Share This Article