चोरी की तीन बाइक समेत बाइक चोर गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Bike Thieft Arrested : लातेहार में बारियातू थाना (Bariatu Police Station) पुलिस ने चोरी के तीन बाइक समेत एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मुकेश को लातेहार जेल भेज दिया गया है।

मामले में बालूमाथ थाना अंचल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ ने बताया कि बाइक चोरों को पकड़ने के लिए बालूमाथ SDPO आशुतोष सत्यम के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन Bariyatu थाना प्रभारी राजा दिलावर के नेतृत्व में किया गया।

छापेमारी दल ने अनुसंधान करते हुए Hazaribagh जिले के केरेडाड़ी थाना अंतर्गत कुठान से मुकेश कुमार पिता टुकन महतो सहित तीन स्पलेंडर बाइक JH02BD0745, JH 01DT9423 और JH 19B9183 को बरामद किया।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजा दिलावर, ASI मिथलेश कुमार सिंह, आरक्षी शंकर तियू, IRB जवान शशिभूषण सिंह, अमान अंसारी अमरजीत राम शामिल थे।

Share This Article