हजारीबाग में युवक की संदिग्ध हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Hazaribagh में युवक की संदिग्ध हत्या के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, राजेश साव की मौत से इलाके में आक्रोश और पुलिस जांच तेज हुई

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suspicious Murder : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

परिजनों के मुताबिक, राजेश साव शनिवार रात करीब 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह बानादाग कोल साइडिंग के पास उनका शव बरामद हुआ। राजेश गांव में ही चिकन सेंटर चलाकर अपना जीवनयापन करते थे।

घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हजारीबाग-सिमरिया मुख्य मार्ग को कई घंटों तक जाम कर दिया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि इलाके में अवैध जुआ अड्डा संचालित हो रहा है और इसी से जुड़े विवाद में हत्या की गई है। परिजनों ने जुआ अड्डा संचालक समेत दो लोगों पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।