हजारीबाग : दो पक्षों में खूब चले लाठी-डंडे, पुलिस पर भी हमला, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के पदमा में होली के दिन बुधवार को दो गुटों में जमकर झड़प (Clash Between Two Groups) हो गई। खूब लाठी डंडे चले।

जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों को समझाने गई पुलिस (Police) पर भी लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस के सक्रिय प्रयासों से फिलहाल इलाके में शांति है।

इस मामले में एक पक्ष ने थाने में आवेदन दिया है,जबकि दूसरे ने नहीं। पदमा पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्षों में पहले विवाद (Controversy) शुरू हुआ, उसके बाद मामला बिगड़ गया।

सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन को संभालना पड़ा मोर्चा

हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी बताए जा रहे हैं। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए CRPF कोबरा बटालियन को मोर्चा संभालना पड़ा। CRPF के आने के बाद लोग शांत हुए। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।

कई लोगों को पकड़ा गया। कई घरों से अवैध हथियार और विस्फोटक (Illegal Arms And Explosives) मिलने की भी खबर है। इसके अलावा कई बाइक भी जब्त की गई हैं। पुलिस लगातार इस इलाके में गश्ती कर रही है।

इस कारण मामला हुआ विस्फोटक

बता दें कि दो गुटों के बीच झड़प पर बरही DSP नाजिर अख्तर और थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह (Shivdayal Singh) लोगो को शांति पूर्वक अपने अपने घरों में जाने की सलाह दे रहे थे।

इसी बीच विक्की ओझा नामक शख्स और पदमा पुलिस के बीच तू तू-मैं मैं शुरू हो गई। इसी बीच DSP ने विक्की ओझा को पकड़ लिया और यहीं से विवाद बढ़ गया। पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया।

Share This Article