हजारीबाग ट्रिपल मर्डर: इंसाफ की तलाश में रांची पहुंचा परिवार, मंत्री इरफान अंसारी से लगाई गुहार

हजारीबाग ट्रिपल मर्डर में न्याय की मांग तेज, परिवार रांची पहुंचा, मंत्री Irfan Ansari से लगाई गुहार, तीन भाई-बहनों की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Triple Murder : हजारीबाग के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर राजधानी पहुंचा। परिवार ने पहले डीजीपी से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

तीन भाई-बहनों की निर्मम हत्या

परिजनों के अनुसार, उनके दो बहनों और एक भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीनों 23 अप्रैल को लापता हुए थे, जबकि 27 अप्रैल को उनके शव जंगल से बरामद हुए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

न्याय की अपील

पीड़ित परिवार ने मीडिया से अपील की कि मामले को प्रमुखता से उठाया जाए, ताकि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को किसी भी तरह से भटकाया न जाए और निष्पक्ष जांच हो।

जनप्रतिनिधियों से सहयोग की मांग

परिजनों ने हजारीबाग के सांसद और विधायकों से भी आगे आकर न्याय दिलाने में सहयोग करने की अपील की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।