
हजारीबाग : हजारीबाग में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाग-1 शारिक अख्तर उर्फ भूनु बाबू ने की। इसमें जिला कांग्रेस सचिव सह प्रभारी चौपारण मंडल भाग-2 बैजू गहलोत मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बैठक में बैजू गहलोत ने सभी बीएलओ और बीएलए-2 से पूरी जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए और योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। साथ ही, मृत या दूसरे स्थान पर जा चुके लोगों के नाम सूची से हटाने का काम भी सही ढंग से किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
बैठक में अभियान की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उपेंद्र यादव, अभिमन्यु प्रसाद भगत, रेवाली पासवान, नरेश पासवान, बिजय गुप्ता, मुकेश यादव, गुलाब रजक, प्रदीप शर्मा, सकलदेव प्रसाद दांगी, अहमद खान, शोएब खान, सरफू मियां, नागों साव, गोबिंद प्रसाद दांगी, प्रवीण सिन्हा, भुवनेश्वर साव और प्रकाश राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

