पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Health Minister Irfan Ansari Came into Action: स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. इरफान अंसारी (Dr. Irfan Ansari) एक्शन मोड में दिख रहे हैं।

रविवार को धनबाद गोविंदपुर फकीरडीह चौक पर उन्होंने कहा कि अगर निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान किसी मरीज की मौत हो जाती है, तो बिना बिल चुकाए शव (Dead Body) उसके परिजनों को सौंपना होगा।

ऐसा नहीं करने पर होगी कार्रवाई

मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर निजी हॉस्पिटल के संचालक ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए विभाग की ओर से हर जिले के DC और SP को पत्र भी लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल स्वास्थ्य के साथ व्यवसाय करने लगे हैं। इस पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी।

फर्जी डॉक्टरों (Fake Doctors) पर भी कार्रवाई की जाएगी। झारखंड के सरकारी अस्पतालों को दिल्ली से भी बेहतर बनाया जाएगा। निजी अस्पताल को चाहे जितना भी नुकसान हो, उसे वहन करना होगा। पहले अस्पताल का बिल चुकाएं, फिर शव दें, हम इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Share This Article