जमशेदपुर: खराब मौसम और चक्रवाती तूफान की आशंका के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 28-29 अक्टूबर का ओडिशा दौरा टल गया है। अब यह दौरा 4-5 नवंबर को होगा।

इसी के साथ टाटानगर से होकर गुजरने वाली ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को भी अब नवंबर में ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इस ट्रेन से जमशेदपुर के यात्रियों को सीधे पुरी जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।


