Latest Newsझारखंडझारखंड के कई हिस्सों में अभी देखने को मिलेगी भारी बारिश, जानें...

झारखंड के कई हिस्सों में अभी देखने को मिलेगी भारी बारिश, जानें मौसम अपडेट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य के कई जिलों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला और दोपहर में झमाझम बारिश (Drizzle Rain) हुई।

सुबह में धूप थी। दोपहर में मौसम में बदल गया। साथ ही गरज के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान वज्रपात (Thunderclap) से Ranchi के बुढ़मू प्रखंड में पांच बकरियों की मौत हो गयी।

मौसम विभाग (Weather Department) ने पूर्वानुमान में बताया है कि Ranchi समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है और वज्रपात की भी आशंका है।

राज्य में तीन सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। रांची मौसम वैज्ञानिक (Ranchi Meteorologist) अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बिहार और आस-पड़ोस पर चक्रवाती परिसंचरण अब पूर्वी झारखंड और पड़ोस में समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी के बीच स्थित है।

एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पड़ोस पर बना हुआ है और फैला हुआ है, जिससे अभी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने Yellow Alert जारी किया

मौसम विभाग (Weather Department) के पूर्वानुमान के अनुसार रांची, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, चतरा, धनबाद, गढ़वा, लातेहार,पलामू, लोहरदगा, हजारीबाग, खूंटी एवं सरायकेला में मेघ गर्जन हो सकता है। इस दौरान बारिश (Rain) के आसार हैं। वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग (Weather Department) ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहें।

सावधान रहें। बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे शरण किसी भी हाल में नहीं लें. बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाए। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...