Homeझारखंडहेमंत सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया: सुप्रियो भट्टाचार्य

हेमंत सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया: सुप्रियो भट्टाचार्य

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) ने जो कहा वह करके दिखाया।

हेमंत सरकार 2019 में सत्ता में आई। वर्ष 2020 से 2021 तक Corona काल रहा। इस दौरान जीविका को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस वर्ष की शुरुआत हमने कुछ संकल्प के साथ किया, जो अब धरातल पर उतर रहा है।

Police कर्मियों की खुशियां हमने लौटाई

सुप्रियो ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) में कहा कि सर्वजन पेंशन योजना को शुरु की। सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों का पेंशन जिसे BJP ने बंद कर रखा था उसे शुरू करवाया।

उन्होंने कहा कि 32 साल के बाद कृषि विभाग में बहाली, JPSC को पूरा किया गया, 30 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई।

पारा शिक्षकों को बहाल की समस्या हमने सुलझाई। Police कर्मियों की खुशियां हमने लौटाई। इस राज्य के हर वर्ग के लोगों को खुशियां देना अपराध है। यही हमारा दोष है।

सरकार गिराने के लिए BJP अपने तमाम टूल किट का इस्तेमाल कर रही है

उन्होंने कहा कि Hemant Soren का अपराध बस इतना है कि वो एक आदिवासी है। हमने 40 सालों के संघर्ष के बाद, हजारों कुर्बानी के बाद इस राज्य को लिया।

इसलिए जो इस इलाके में अपना राज चलाते थे उनको तकलीफ है। इस तरह से हमारे ऊपर अत्याचार बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों उनके पोषकतत्व को हम चेतावनी देना चाहते हैं कि यहां के लोगों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ बंद कीजिए।

हम संघर्ष करने वाले लोग है। संकट में भी हम हौसला नहीं हारते। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने के लिए BJP अपने तमाम टूल किट का इस्तेमाल कर रही है।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...