शिक्षा के साथ सभी क्षेत्र में हमारे बच्चे, हमारी बेटियां आगे बढ़े, यही हमारी कोशिश है : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि झारखंड की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार बेहतर शिक्षा और सुविधाओं पर लगातार काम कर रही है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि शिक्षा के साथ सभी क्षेत्र में हमारे बच्चे, हमारी बेटियां आगे बढ़े, यही हमारी कोशिश है। वे मंगलवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। समीक्षा के दौरान उन्होंने वीडियो कॉलिंग के जरिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बुंडू का ऑनलाइन निरीक्षण किया और उपस्थित वार्डन और अन्य कर्मी से बात की। सीएम को बताया गया कि अभी स्कूल में छुट्टी है और बच्चे अपने घर भी गये हैं।उन्हें यह भी बताया गया कि यहां 525 बच्चियां पढ़ रही हैं। पढ़ाई में स्मार्ट क्लास के साथ-साथ कंप्यूटर्स, पेंटिंग्स और खेल में भी बेटियां अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। उन्होंने स्कूल का किचन और पीने के पानी की भी स्थिति ऑनलाइन देखी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सभी क्षेत्र में हमारे बच्चे, हमारी बेटियां आगे बढ़े, यही हमारी कोशिश है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।