मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मेरे बच्चों का प्यार, उनका विश्वास और उनका स्नेह : हेमंत सोरेन

फादर्स डे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके बेटों ने हाथों से बनाई तस्वीर और संदेश भेंट किया। भावुक सीएम ने इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : फादर्स डे के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके बेटों ने अपनी बनायी तस्वीर भेंट की। तस्वीर मिलने से भावुक सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखे गए पोस्ट में कहा कि मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मेरे बच्चों का प्यार, उनका विश्वास और उनका स्नेह है। फादर्स डे पर मेरे दोनों बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाया गया यह संदेश और यह आर्ट मेरे लिए अनमोल है। जब बच्चों की भावनाएं इस रूप में सामने आती हैं, तो मन गर्व, प्रेम और कृतज्ञता से भर उठता है। हेमंत सोरेन के बेटों ने उन्हें जो ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया है उसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेहतरीन पिता हैं। हालांकि उनपर कई जिम्मेदारियां हैं जिनका निर्वहन उन्हें करना होता है बावजूद इसके वे अपने परिवार के लिए समय निकालते और उनके साथ व्यतीत करते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।