पर्यावरणविद् डॉ नीतीश प्रियदर्शी को गुमला के रोहित एक्का ने भेंट की पोट्रेट

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के मशहूर पर्यावरणविद डॉ नीतीश प्रियदर्शी को गुमला के रोहित एक्का ने अपनी बनायी पोट्रेट भेंट की। इस पोट्रेट में डॉ डॉ नीतीश प्रियदर्शी की मनोहारी तस्वीर उभरती है। पोट्रेट मिलने के बाद डॉ नीतीश प्रियदर्शी ने कहा कि
आज मेरे जिंदगी का सबसे बहुमूल्य समय रहा। गुमला के टांगीनाथ से रोहित एक्का जिससे मेरी कभी भेट नहीं हुई और न बातचीत, आज मेरे विभाग में आके मेरा एक पोट्रेट भेंट किया।

मैं नि:शब्द हो गया। उसका कहना था वो मेरे हर वीडियो और पोस्ट को देखता है। वो मेरे काम से काफी प्रभावित है। उसने खुद बीएचयू से एप्लाइड आर्ट में शिक्षा हासिल की है। वो घूम-घूम के झारखंड के स्थानों और ऐतिहासिक स्थलों की पोट्रेट बनाता है। डॉ नीतीश ने कहा कि आज मेरे जीवन और मेरे कार्यों का सबसे बड़ा इनाम मिल गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।