टेंपो चालक से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची के डोरंडा में टेंपो चालक से लूटपाट मामले का पुलिस ने खुलासा किया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चांदी के जेवर, मोबाइल और चाकू बरामद हुए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में टेंपो चालक से हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए चांदी के जेवरात, चोरी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 20 जून को धुर्वा सेक्टर-1 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले श्याम सुंदर कुमार ने डोरंडा थाना में टेंपो रोककर लूटपाट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी डोरंडा के लाइन मोहल्ला स्थित एक घर में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद नाविद राजा के घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद नाविद राजा और अरमान अंसारी उर्फ अरमान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अरमान अंसारी के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन और लूट की घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मोबाइल चोरी का है और चाकू का इस्तेमाल टेंपो चालक से लूटपाट के दौरान किया गया था। वहीं, मोहम्मद नाविद राजा के घर से लूटे गए चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।