इंटर आर्ट्स की टॉपर छोटी अब पढ़ाई के लिए पैसे के अभाव से नहीं जूझेगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, कहा- हर संभव सहायता प्रदान की जाए

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जैक इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी अब पढ़ाई के लिए आर्थिक समस्याओं से नहीं जूझेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभात खबर में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए बोकारो डीसी को मामले की जांच कर छोटी कुमारी को उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

अखबार में खबर छपने पर चीकू मेहता ने इस संबंध में झारखंड सीएमओ को ट्वीट किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लिया और मंत्री सुदिव्य सोनू को भी संज्ञान लेने को कहा। गौरतलब है कि छोटी कुमारी ने रांची महिला कॉलेज में एडमिशन के लिए किसी तरह पैसे जुटा लिए थे पर वो हॉस्टल फीस जुटा नहीं पायी थी। कसमार के खैराचातर गांच की रहनेवाली छोटी कुमारी इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 487 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी थी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।