
रांची : दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेम पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और पुष्पांजलि दी। उनके साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और कांग्रेस के नेता भी पहुंचे हैं। इस दौरान नेमरा का लुकैयाटांड़ गांव ढोल-नगाड़ों की आवाज से गूंज उठ। कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बंधु तिर्की और राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी उपस्थित रहीं।

