
रांची : श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस भवन में मंगलवार को दिशोम गुरु, पद्मभूषण एवं झारखंड आंदोलन के महानायक शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। केशव महतो ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड अस्मिता के महानायक थे। उनका संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन करते हुए उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय और झारखंड के निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

