अवैध पेड़ों की कटाई पर सख्त कार्रवाई करें अधिकारी : हेमंत सोरेन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की समीक्षा बैठक की, जंगल बचाने और पौधरोपण पर दिया जोर

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जंगलों के संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने, विकास कार्यों और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने तथा बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में अवैध पेड़ों की कटाई पर सख्त कार्रवाई की जाए और वन क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाने और जंगलों को सुरक्षित रखने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।