
: हेमंत सोरेन धार्मिक जगहों पर जाने से शांति और साहस मिलता है
शिरडी : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को शिरडी में साईंबाबा के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साईंबाबा के वचन की ताकत लोगों को उनके प्रति आकर्षित करती है। धार्मिक जगहों पर जाने से मन को शांति और साहस मिलता है। यही वजह है कि हजारों और लाखों लोग उनके दरबार में आते हैं। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में और अच्छा करें इसलिए वे शिरडी में बाबा के दरबार आएं हैं। यह बाबा की ही कृपा है कि हम उनके दरबार में पहुंच सके हैं। हेमंत ने कहा कि हम इंसान हैं हमसे भी गलतियां होती हैं, पर हमारी कोशिश रहती है कि कम से कम गलतियां हों। आज कई लोगों के घरों में नल से पानी पहुंचता है लेकिन कई जगहों पर आज भी पानी की किल्लत है। हमें प्रकृति से मिले पानी को सहेज कर रखने की जरूरत है।

