सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे हेमंत सोरेन

इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है, मुख्यमंत्री की यह यात्रा कई मायनों में अहम बताई जा रही है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह (Siddaramaiah’s Swearing-in Ceremony) में शामिल होने के लिए शनिवार को बेंगलुरु जाएंगे।

इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मुख्यमंत्री की यह यात्रा कई मायनों में अहम बताई जा रही है। कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) भी शपथ ग्रहण समारोह में बेंगलुरु जा रहे हैं।

नीतीश कुमार ने रांची में हेमंत सोरेन से आकर मुलाकात

इसके पहले दिल्ली में हेमंत सोरेन ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (General Secretary Jairam Ramesh) से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की थी।

हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रांची में हेमंत सोरेन से आकर मुलाकात की थी और विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने को लेकर चर्चा की थी।

Share This Article