रचा इतिहास, तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं सामिया सुलुहू हसन, हिजाब पहन, हाथ में कुरान लेकर ली शपथ

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दार-उस-सलाम: सामिया सुलुहू हसन (61) ने शुक्रवार को इतिहास रचकर तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उन्होंने देश के सबसे बड़े शहर दार-उस-सलाम में स्टेट हाउस के सरकारी कार्यालय में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

हिजाब पहनकर और अपने दाएं हाथ में कुरान पकड़े हसन ने पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्वी अफ्रीकी देश के मुख्य न्यायाधीश और मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल हुए।

तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति अली हसन मिन्यी, जकाया किकवेते और आबिद करुमे भी इस मौके पर मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद हसन ने सैन्य परेड का निरीक्षण किया।

तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति अली हसन मिन्यी, जकाया किकवेते और आबिद करुमे तथा मंत्रिमंडल के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।

शपथ लेने के बाद हसन ने सैन्य परेड का निरीक्षण किया। हसन ने शपथ लेने से दो दिन पहले तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के निधन की घोषणा की थी। मगुफुली को दो हफ्ते से अधिक समय से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था।

 मगुफुली ने तंजानिया में कोविड-19 फैलने की बात को खारिज करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय प्रार्थना ने इस बीमारी का देश से खात्मा कर दिया है।

हालांकि, अपने निधन से कुछ हफ्तों पहले उन्होंने माना था कि यह संक्रामक रोग देश में एक खतरा है।

ऐसा बताया गया कि मगुफुली का हृदय गति रुकने के कारण निधन हुआ लेकिन निर्वासित विपक्षी नेता टुंडु लिस्सू ने कहा कि राष्ट्रपति की मौत कोविड-19 के कारण हुई।

राष्ट्रपति के तौर पर अपने पहले जन संबोधन में हसन ने मगुफुली के लिए 21 दिनों की शोक की घोषणा की और 22 मार्च तथा 25 मार्च को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया, जब दिवंगत राष्ट्रपति को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

हसन ने कहा, ‘‘मेरे लिए आपसे बात करना सही नहीं है क्योंकि मेरे दिल में दर्द है। आज मैंने उन सभी शपथ से अलग शपथ ली है, जो मैंने अपने करियर में ली। वे शपथ खुशी में ली गई थी।

आज मैंने शोकाकुल होकर देश के सर्वोच्च पद की शपथ ली है।” उन्होंने कहा, ‘‘यह वक्त एक साथ खड़े और एक-दूसरे से जुड़ने का है।

यह वक्त अपने मतभेदों को खत्म करने, एक-दूसरे के प्रति प्यार दिखाने और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। यह एक-दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं है, बल्कि नया तंजानिया बनाने के लिए हाथ थामकर आगे बढ़ने का है।”

Share This Article