दुर्गापूजा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, 5 से 16 अक्टूबर तक…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Policemen Holidays canceled: बिहार पुलिस मुख्यालय (Bihar Police Headquarters) ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए 5 से 16 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द (Policemen Holidays canceled) करने का आदेश जारी किया है।

दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में छुट्टी की अनुमति दी जा सकती है।

जारी किए गए पत्र में लिखा गया है कि, “दुर्गा पूजा 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सभी प्रकार के अवकाश (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) बंद किया जाता है। सभी वरीय पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक, समादेष्टा, प्राचार्य अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।”

मेले में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा के दौरान पूरे बिहार में मेले और धार्मिक आयोजन होते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पूजा-पंडालों में जाते हैं।

इस कारण विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri) 3 अक्टूबर से कलश स्थापना के साथ शुरू होंगे, और 12 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समाप्त होंगे।

Share This Article