होमगार्ड ने कहा- 16 तक मांगें पूरी करे सरकार, नहीं तो विधानसभा पहुंचने की करेंगे होगी कोशश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का चार सूत्री मांग को लेकर धरना नौवें दिन भी विधानसभा के समक्ष जारी है।

धरना दे रहे होमगार्ड के मैदान में जवान सोमवार की शाम चार बजे अचानक उग्र हो गये और धरना स्थल से विधानसभ की तरफ जाने लगे।

वहीं धरना स्थल के पास मौजूद पुलिस के जवानों ने उन्हें रोका और काफी देर समझाने के बाद जवान वापस धरना स्थल पर लौटे।

वहीं धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि अब आश्वासन नहीं, सरकार मांगें पूरी करे।

अगर सरकार 16 मार्च तक मांगों को पूरा नहीं करती है तो जवान विधानसभा के समक्ष जाने का प्रयास करेंगे। धरना को मनोज कुमार कुशवाहा, प्रताप बिरूआ, राजीव कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया।

क्ही धरन स्थल पर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि होमगार्ड के जवानों की मांग जायज है और कह 19 मार्च को विधानसभा में उनकी मांगों को रखेंगे।

Share This Article