गृह मंत्रालय ने झारखंड के DGP को लिखा पत्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) लेबनान में झारखंड कैडर के IPS की प्रतिनियुक्ति होगी।

इसके लिए गृह मंत्रालय ने झारखंड के DGP को पत्र लिखा है। गृह मंत्रालय (home Ministry) ने सभी राज्यों को भी पत्र लिखा है।

अधिकारियों की एक साल की होगी प्रतिनियुक्ति

पत्र में लिखा है कि परमानेंट मिशन ऑफ इंडिया (Permanent Mission of India) ने यूनाइटेड नेशन को बताया है कि ऑफिसर इंडिया से नॉमिनेट किये जायेंगे।

SP और DIG रैंक के IPS अधिकारी इस प्रतिनियुक्ति के लिए योग्य माने गये हैं। इन अधिकारियों की एक साल की प्रतिनियुक्ति होगी।

गृह मंत्रालय के द्वारा कहा गया है कि जो भी इच्छुक IPS प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं उनका डिटेल 29 जुलाई तक भेजें।

संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल 46 देशों के दस हजार शांति सैनिकों से बना है, जिन्हें लेबनानी सेना (Lebanese Army) को देश के दक्षिण को सुरक्षित रखने में मदद करने का काम सौंपा गया है।

Share This Article