नेहरू पुरस्कार से हुए सम्मानित, कहा- पुरस्कार मिलना प्रत्येक कर्मचारियों के लिए गौरव की बात

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले के रांची रोड स्थित सेल रिफैक्ट्रीज यूनिट इफीको में कार्यरत कनिय तकनीशियन सह इफिको सहयोग साख समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह को बेहतर कार्य करने के लिए बोकारो में एसआरयू ईडी सुधीर मंडल द्वारा नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बुधवार को ओम प्रकाश सिंह के इफिको पहुंचने पर सभी ट्रेड यूनियनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इंटक सचिव केडी मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि ओमप्रकाश सिंह अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार रहे हैं।

वह अपने कार्य को हमेशा ईमानदारी से करते रहे हैं। इफीको सहयोग साख समिति सचिव नंदकिशोर बेदिया ने कहा कि नेहरू पुरस्कार मिलना प्रत्येक कर्मचारियों के लिए गौरव की बात है।

इन्होंने पूरे इफीको परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है। इंटक अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने ओम प्रकाश सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वे ट्रेड यूनियन तथा सोसाइटी का काम देखने के साथ-साथ अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करते आए हैं।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से इंटक सचिव केडी मिश्रा, इफको सहयोग साख समिति सचिव नंदकिशोर बेदिया, इंटक उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, रामलाल, महेश बेदिया आदि शामिल हैं।

Share This Article