हृदय नाथ ने कमल की तरह निर्लिप्त भाव से दी जीवन की आहुति, बाबूलाल मरांडी ने…

Ranchi Political News: BJP प्रदेश कार्यालय में शनिवार को झारखंड BJP के प्रथम संगठन महामंत्री स्व. हृदय नाथ सिंह (Late. Hriday Nath Singh) की स्मृति में श्रद्धांजलि (Homage) सभा हुई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Political News: BJP प्रदेश कार्यालय में शनिवार को झारखंड BJP के प्रथम संगठन महामंत्री स्व. हृदय नाथ सिंह (Late. Hriday Nath Singh) की स्मृति में श्रद्धांजलि (Homage) सभा हुई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि जीवन पर्यंत हृदय नाथ ने कमल की तरह निर्लिप्त भाव से जीवन की आहुति दी। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्तित्व बिरले ही होते हैं।

झारखंड के प्रथम संगठन महामंत्री के रूप में उनका मार्गदर्शन प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

कहने में नहीं कर दिखाने में विश्वास करते थे हृदय: कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि राजनीतिक दायित्व निभाते हुए भी हृदय नाथ पक्के स्वयंसेवक रहे। संघ की शाखा से उनका जुड़ाव जीवन के अंतिम क्षण तक रहा। उन्होंने कहा कि वे कहने से ज्यादा करने में विश्वास करते थे।

उन्होंने कुशल संगठन कर्ता के रूप में असंख्य कार्यकर्ताओं का निर्माण किया।

विशाल हृदय के धनी थे हृदय नाथ : दीपक प्रकाश

सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि हृदय नाथ विशाल हृदय के व्यक्ति थे। उन्होंने संगठन कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के निजी जीवन के सुख दुःख की चिंता की। उनका कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पारिवारिक होता था।

वे बाहर से भले कठोर दिखते थे लेकिन भीतर से उतने ही सरल और संवेदनशील थे। सांसद समीर उरांव ने कहा कि वे संगठन के शिल्पकार थे। सामान्य कार्यकर्ताओं को भी दायित्व देकर तराश देते थे। श्रद्धांजलि सभा को वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद, समर सिंह, माया सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया।

Share This Article