रांची : प्रदेश राजद की ओर मिलन समारोह का आयोजन धुर्वा बस स्टैंड के समीप बौद्ध मंदिर अंबेडकर परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर धुर्वा भाजपा मंडल के प्रमुख नेताओं में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडेय, रीमा कुमारी, रिंकी देवी, शशि देवी, प्रेमनाथ राय, धर्मवीर यादव, आलोक कुमार, अर्जुन दास, सौरभ कुमार और जगन्नाथपुर मंडल से नैना देवी, बासमती देवी, रिंकी यादव, राजमती देवी, चंदा राय, लक्ष्मी देवी, पूजा सिंह, बिंदु राय, रंजन कुमार, विवेक यादव, रौशन यादव सहित सैकड़ों लोगों ने राजद प्रवक्ता कैलाश यादव के हाथों पार्टी की सदस्यता ली।
इस अवसर पर राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि सभी शामिल लोगों का राजद के घर में हृदय से स्वागत है।सभी लोगों को मान सम्मान एक परिवार की तरह मिलेगा।


