हजारीबाग में संदेहास्पद स्थिति में पति-पत्नी की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही MLA अमित यादव व पूर्व MLA जानकी यादव घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को संतावना दे रहे

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा थाना (Barkatha Police Station) क्षेत्र के बरवां गांव में शनिवार रात संदेहास्पद स्थिति (Suspicious Situation) में एक नव दंपति राजकुमार यादव (25) और पत्नी पूजा देवी (20) की मौत हो गई।

बताया जाता है कि पति पत्नी शनिवार रात छत पर खाना खाकर कमरें में सोने के लिए गए।

लेकिन रविवार सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा की पति राजकुमार यादव पंखे से लटका हुआ है दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर देखा कि पत्नी पूजा देवी भी बेड पर मृत पड़ी हुई है।

पति राजकुमार यादव मुंबई में काम करता था

दोनों की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी।पति राजकुमार यादव मुंबई में काम करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही MLA अमित यादव व पूर्व MLA जानकी यादव घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को संतावना दे रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article