


पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया
रांची : जामताड़ा के बागजोड़ी निवासी साहिल अंसारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिझिया से जामताड़ा आने के दौरान सीमेंट लदे ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई, जबकि पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता व उचित मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक मदद देकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।





