छह अंचल कार्यालयों का संचालन 2 अक्टूबर से, जानें शहर के लोगों को क्या मिलेंगी सुविधाएं

रांची में नागरिक सुविधाओं को आसान बनाने के लिए 2 अक्टूबर से छह अंचल कार्यालय शुरू होंगे। अब प्रमाण पत्र, टैक्स, लाइसेंस समेत कई सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिलेंगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए छह अंचल कार्यालयों का संचालन 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी जयंती से शुरू करने जा रहा है। जिससे अब लोगों को निगम के छोटे-छोटे कार्यों के लिए कचहरी स्थित मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस पहल के तहत नगर निगम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों बड़ा तालाब, पंडरा, बांधगाड़ी, धुर्वा (दो स्थान) और नायक टोली-हटिया में सर्किंल ऑफिस खोलने की योजना बनाई है, जिसे निगम बोर्ड की मंजूरी भी मिल चुकी है। इन नवगठित कार्यालयों में नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग व जलकर का भुगतान, ट्रेड लाइसेंस, अनुज्ञप्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना और सिविल वर्क्स से जुड़ी शिकायतों सहित विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने संबंधित अधिकारियों को सभी चिह्नित भवनों की आवश्यक मरम्मत, रंग-रोगन और सिविल वर्क्स, बिजली, पानी, कंप्यूटर व बैठने की मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आवेदकों की सहूलियत के लिए भवनों के बाहर शेड और प्रतीक्षा स्थल भी विकसित किए जा रहे हैं। इस पूरी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के वार्डों में रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाना, सेवाओं को उनके घर के समीप उपलब्ध कराना और मुख्यालय में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।