रांची रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 50 से अधिक पुराने स्टाफ क्वार्टर टूटेंगे, कई रेलवे कार्यालयों को किया जाएगा ध्वस्त

रांची रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है। 50 से अधिक पुराने क्वार्टर और कार्यालय हटाए जाएंगे, जिससे नई पार्किंग, स्टेशन बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालय बनेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के उद्देश्य से पुनर्विकास कार्य में तेजी लाई गई है, जिसके तहत परिसर में स्थित 50 से अधिक पुराने स्टाफ क्वार्टर और विभिन्न रेलवे कार्यालयों को ध्वस्त करने की योजना बनाई गई है। इन पुराने और जर्जर भवनों को हटाने के बाद जमीन को समतल किया जाएगा, जिससे नई पार्किंग, विशाल स्टेशन बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों के निर्माण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। स्टेशन के दक्षिण छोर पर फिलहाल नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके पूरा होने के बाद उत्तर दिशा में निर्माण शुरू किया जाएगा। इस योजना से प्रभावित होने वाले पश्चिम दिशा के 22 और दक्षिण दिशा के 14 रेल क्वार्टरों सहित इसमें रहने वाले कर्मचारियों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। ध्वस्त किए जाने वाले प्रमुख भवनों में पार्सल सी-1, आरआरबी ऑफिस, रिकॉर्ड रूम, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन, टेलीफोन एक्सचेंज, आरक्षण केंद्र और डाक कार्यालय जैसे कई महत्वपूर्ण परिसर शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।