दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज आए भाजपा : राकेश सिन्हा

कांग्रेस ने हज़ारीबाग दुष्कर्म मामले पर भाजपा के बयान की निंदा की, कहा महिलाओं की सुरक्षा राजनीति से ऊपर है और दोषियों को जल्द न्याय मिलना चाहिए।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हज़ारीबाग में हुई दुष्कर्म की दर्दनाक घटना पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान को लेकर कांग्रेस ने तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि ऐसी संवेदनशील घटनाओं पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस बाबत प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि बीजेपी को पहले अपनी सरकारों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर आत्ममंथन करना चाहिए, बजाय इसके कि वह हर घटना का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करे।

उन्होंने ने कहा कि दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाएं समाज पर कलंक हैं और इनके खिलाफ सभी दलों को एकजुट होकर सख्त कदम उठाने चाहिए। लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर भी राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जहां-जहां बीजेपी की सरकारें हैं, वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इन मामलों पर बीजेपी की चुप्पी साफ दिखाई देती है।

उन्होंने यह भी कहा कि हज़ारीबाग की घटना अत्यंत दुखद है और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार और प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीति छोड़कर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हो और न्याय की प्रक्रिया को मजबूत करने में सहयोग करे।

अंत में कांग्रेस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं बनाना चाहिए। समाज और सभी राजनीतिक दलों को मिलकर ऐसा माहौल बनाना होगा, जहां महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की पूरी गारंटी हो सके।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।