खूंटी में पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र की छाता पंचायत के कदल कोरकोटा गांव निवासी बिरसा मुंडा अपने पत्नी सुमित्रा मुंडाइन (30) की गला दबाकर मार डाला। मृतक सुमित्रा मुंडाइन (Sumitra Mundine) रांची में रेजा का काम करती थी।

गुरुवार को रेजा का काम करने के बद वह रांची घर लौटी थी। पति के साथ आपसी विवाद में आक्रोश में आकर पति बिरसा मुंडा ने सुमित्रा की गला दबाकर हत्या (Sumitra Murder) कर दी। शुक्रवार सुबह को ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी कर्रा पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलने पर कर्रा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह और SI रंजीत यादव (SI Ranjit Yadav) शस्त्र बल के साथ कदल कोरकोटा गांव पहुंचे और शव को पेास्टमार्टम के एि सदर अस्पताल भेजा।

हत्यारे पति बिरसा मुंडा को पुलिस ले लिया गया हिरासत में

आरोपित बिरसा मुंडा ने हत्या (Murder) की बात पलिस के समक्ष स्वीकार की। बिरसा मुंडा के तीन बच्चे हैं 11 वर्षीय सोनी भेंगरा, नौ वर्षीय ज्योति भेंगरा और छह वर्षीय अप्रैल मुंडा। सभी बच्चे लापुंग थाना क्षेत्र के पोला गांव में पढ़ाई करते है।

ग्रामीणों द्वारा तीनों बच्चों को घटना के बाद घर लाया गया। कर्रा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह (Deepak Kumar Singh) ने बताया कि हत्यारे पति बिरसा मुंडा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। शनिवार को उसे न्यायक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

Share This Article