हर गांव, गरीब और युवा की आवाज बनूंगा : हेमंत सोरेन

News Post
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren shared his emotions on X : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा कीं।

उन्होंने लिखा कि यह पद उनके लिए सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के सपनों, संघर्षों और उम्मीदों का प्रतीक है।
हेमंत ने कहा कि झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन ने जिस विचारधारा के साथ पार्टी की नींव रखी थी, उसे आगे बढ़ाने का मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने इस जिम्मेदारी को विनम्रता से स्वीकार किया और वादा किया कि वे झारखंड के हर गांव, गरीब, वंचित और युवा की आवाज बनेंगे।

उन्होंने झारखंड की अस्मिता, विकास और न्याय के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। हेमंत ने कार्यकर्ताओं, नेताओं और झारखंडवासियों से वादा किया कि उनका विश्वास कभी नहीं टूटेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और ताकत ही उनकी प्रेरणा है।

Share This Article