धनबाद में आक्रोशित लोगों ने कोलियरी कार्यालय और बिजली घर के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: पिछले दस दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट गया।

आक्रोशित लोगों ने धनबाद के झरिया स्थित पाथरडीह कोलियरी कार्यालय और बत्ती घर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।

सूचना मिलने के बाद विभागीय इंजीनियर एसपी सिंह मौके पर पहुंचे। इंजीनियर के पहुंचने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।

इंजीनियर को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा, हालांकि पानी की सप्लाई जल्द शुरू किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए।

पाथरडीह अजमेरा के लोगों का कहना है कि पिछले दस दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। शिकायत के बावजूद अधिकारी गंभीर नहीं हैं।

वहीं मौके पर मौजूद इंजीनियर एसपी सिंह ने कहा कि जल्द ही लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

Share This Article