गिरिडीह में ससुर ने कुल्हाड़ी से काटकर बहू को उतारा मौत के घाट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: ससुर ने बेटा नहीं जनने पर बहू खिरिया देवी (40) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या (MURDER) कर दी। घटना जिले के सरिया थाना इलाके के नगर केशवारी की है।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह हुए घटना की जानकारी मिलने के बाद सरिया थाना पुलिस ने बहू की हत्या के आरोपित ससुर इतवारी मंडल और उसकी सास अंबिया देवी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं खिरिया देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेज दिया है।

कुल्हाड़ी से कई बार वार किया

बताया गया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे और सास ससुर को गिरफ्तार करने का मांग करने लगे।

ग्रामीणों के अनुसार खिरिया देवी के पति इतवारी मंडल मुंबई में मजदूरी करता है। बेटा नहीं जनने के कारण आए दिन सास ससुर दोनों अपनी बहू खिरिया देवी के साथ मारपीट करते थे।

सोमवार की सुबह दोनों सास ससुर के साथ बहू खिरिया देवी का मामूली बात पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढा कि ससुर इतवारी मंडल ने कुल्हाड़ी से एक के बाद कई वार कियाए जिससे खिरिया देवी की मौत (DEATH) मौके पर हो गई।

Share This Article