…और इस तरह महंगा पड़ गया दूसरा विवाह करना, बिहार के इस दरोगा जी की…

Giridih News: बिहार के एक दारोगा जी का यह क्या हाल हो गया। उन्हें दूसरी शादी (Second Marriage) करना मंहगा पड़ गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih News: बिहार के एक दारोगा जी का यह क्या हाल हो गया। उन्हें दूसरी शादी (Second Marriage) करना मंहगा पड़ गया। बुधवार को दारोगा को गिरिडीह में उनकी सास ने कचहरी परिसर में ही चप्पल से जमकर धुनाई कर दी।

कुछ देर बार नगर थाना पुलिस कोर्ट परिसर पहुंची और दोनों पक्ष को शांत कराया। पुलिस दारोगा को हिरासत में लेकर नगर थाना ले गई।

बताया जाता है कि बिहार के गया निवासी दरोगा की शादी 3 साल पहले गिरिडीह के जमुआ के लताकी गांव में हुई थी। शादी के वक्त ससुराल वालों ने काफी दान दहेज दिया था।

आरोप है कि दरोगा ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। दारोगा की पत्नी ने गिरिडीह के फैमिली कोर्ट (Family Court) में मामला दर्ज कराया था। बुधवार को दोनों पक्षों के लोग तारीख में गिरिडीह कोर्ट पहुंचे थे, इसी दौरान दरोगा जी की पिटाई हो गई।

 

 

Share This Article