गिरिडीह में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर ले ली युवक की जान, कनपटी में सटाकर…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना गिरिडीह (Giridih) में बगोदरडीह स्थित भारत पेट्रोल पंप (Bharat Petrol Pump) के पास हुई।

मृतक की पहचान राजकुमार यादव के रूप में हुई है। वह बगोदरडीह का रहने वाला था।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घर से निकला ही था कि मार दी गोली

बताया जाता है कि राजकुमार यादव ने बगोदडीह पेट्रोल पंप (Bagoddih Petrol Pump) के पास अपना ट्रक रविवार देर रात खड़ा किया था।

सोमवार को दिन के 11 बजे उसे फोन आया। वह फोन में बात करता हुआ घर से निकला ही था कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने राजकुमार की कनपटी में पिस्तौल सटाकर गोली मार दी।

गंभीर रूप से जख्मी राजकुमार को मीणा जनरल अस्पताल (डुमरी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article