झारखंड में यहां विधायक ने अनूठे अंदाज में किया पुल का उद्घाटन, बैंड बाजा और घोड़ा देखने उमड़े सैकड़ों लोग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: बहुउद्देशीय कुंडारो-जमुआ घाट पर निर्मित पुल का उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह ने नए अंदाज में किया।

सोमवार को दोपहर 3 बजे पत्थरड्डा चौक से सैकड़ों लोगों के साथ बैंड बाजा के साथ घोड़े पर सवार होकर नवनिर्मित पुल पर पहुंचकर उद्घाटन किया।

विधायक रणधीर सिंह इससे पहले 5 दिसंबर, 2018 को भी हाथी पर सवार होकर एक पुल का शिलान्यास कर चुके हैं।

धोड़े पर सवार होकर बैंड बाजा के साथ पहुंचे रणधीर सिंह ने पुल का उद्घाटन करते हुए इसे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बालेश्वर महतो के नाम समर्पित किया।

विधायक ने कहा कि यह पुल होने से कई पंचायतों के लोगों को देवघर एवं मधुपुर जाने में आसानी होगी। आवागमन की बेहतर सुविधा लोगों को मिलेगी।

देवघर में साइबर क्राइम के आरोप में छह आरोपी हिरासत में

लोगों के सहयोग से 2 साल 16 दिनों में पूरा हुआ पुल निर्माण कार्य

उन्होंने कहा कि जब वे कृषि मंत्री थे, उस समय ग्रामीणों की मांग पर पुल की स्वीकृति दिलवायी थी और 5 दिसंबर, 2018 को निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था।

लोगों के सहयोग से 2 साल 16 दिन में पुल का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

Share This Article