रामगढ़ में पुलिस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, जाने किसके सर सजा ‘सेहरा’

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ पुलिस एसोसिएशन का चुनाव बेहद दमदार तरीके से रविवार की शाम संपन्न हो गया। इस चुनाव में मंसू गोप गुट का बोलबाला रहा।

इस गुट ने एकतरफा विजय हासिल कर अपना दबदबा पेश कर दिया है। शहर के थाना चौक स्थित होटल ट्रीट के सभागार में चुनाव संपन्न हुआ।

शहर के थाना चौक में सुबह से ही चुनाव को लेकर सरगर्मी दिखने लगी। चुनाव लड़ रहे दोनों गुट के प्रत्याशी मतदाताओं को वोट देने की अपील करते दिखे।

चुनाव पर्यवेक्षक पहुंचने के बाद मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई। सत्र 2021- 24 के लिए अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव का चुनाव हुआ।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला पुलिस एसोसिएशन के 204 सदस्यों में से 174 सदस्यों ने मतदान किया।

इस चुनाव में मंसू गोप और हीरालाल मुंडू गुट के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें मंसू गोप गुट ने एकतरफा जीत हासिल की।

जानकारी के अनुसार एक गुट में अध्यक्ष पद के लिए मंसू गोप, उपाध्यक्ष पद के लिए भूतनाथ सिंह मुंडा, सचिव पद के लिए उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए विश्वामित्र सिंह एवं संयुक्त सचिव पद के लिए शंभू दास चुनाव लड़े।

दूसरे ग्रुप में अध्यक्ष पद के लिए हीरालाल मुंडू, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चंद्र मुर्मू, सचिव पद के लिए विनय कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए परिक्षित महतो एवं संयुक्त सचिव पद के लिए केदार पासवान चुनाव लड़े।

चुनाव पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव जीते अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मंसू गोप को 111 वोट, उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव जीते भूतनाथ सिंह मुंडा को 90 वोट,

संयुक्त सचिव पद पर चुनाव जीते उमेश शर्मा को 88 वोट, कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव जीते विश्वामित्र सिंह को 89 वोट और सह सचिव पद पर चुनाव जीते शंभू दास को 106 वोट मिले हैं। चुनाव जीत हासिल करने के बाद जीते प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, सुशील कुमार, रोहित कुमार महतो, लिलेश्वर महतो सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article