बोकारो: चास अंचल के सीओ सेवा राम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू किए जाने की भी चर्चा है।
जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में पुराने मामले को निलंबन की वजह बताया गया है। बोकारो के डीसी अजय नाथ ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सेवा राम साहू को सस्पेंड कर उनके कार्यों से मुक्त कर दिया गया है।
हालांकि, डीसी ने मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अब निलंबन के बाद चास अंचल के कामकाज की जिम्मेदारी जिले के किसी अन्य अधिकारी को सौंपी जा सकती है।
फिलहाल, सेवा राम साहू के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।


