पलामू में महिला ने अपने तीन बच्चों संग दे दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिली सबकी डेड बॉडी

सभी मृत बच्चों की उम्र 3 से 7 साल के बीच बताई जा रही है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: Palamu में मेदिनीनगर (Medininagar) के टाउन थाना क्षेत्र से अत्यंत दुखद खबर आई है।

जानकारी के अनुसार, यहां बिसफुटा पुल के पास एक महिला ने अपने तीन बच्चों संग सुसाइड (Suicide) कर लिया है।

सब की डेड बॉडी (Dead Body) रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आत्महत्या हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

सभी मृत बच्चों की उम्र 3 से 7 साल के बीच बताई जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

महिला पलामू जिले के हरिहरगंज (Hariharganj) के खड़कपुर गांव की रहने वाली है। महिला का मायके सतबरवा थाना क्षेत्र के एकता गांव में है।

महिला की पहचान मनिका देवी पति रवि सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पलामू SP चंदन सिन्हा भी मौके पर पहुंचे।

Share This Article